ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पथरेडी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार सलमान हुसैन को कुचल दिया। इस हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सलमान कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पथरेडी में किराए पर रहते थे।

tragic accident in bilaspur speeding truck crushes scooter borne youth death on the spot

n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर

पथरेडी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। एक्सिडेंट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले सलमान हुसैन कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, 25 साल के सलमान हुसैन पथरेडी में किराए पर रहते थे। वह कंपनी में वेंडर थे। सलमान का चचेरा भाई शहनवाज काम के सिलसिले में उसके पास आया था। दोपहर एक बजे दोनों स्कूटी पर पथरेडी से कंपनी की ओर जा रहे थे। कंपनी से कुछ दूर पहले सलमान ने शहनबाज को उतार दिया और आगे बढ़ गया। इसी दौरान बिलासपुर चौक की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सलमान सड़क पर गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सलमान को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची।