लीड खबर

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-56 गोल्फकोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रही एक टाटा हैरियर गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक कॉल सेंटर में काम करता था और पार्टटाइम स्कूटी चलाता था।

vehicle coming from wrong direction claims lives two youths tragically die one student and another app based scooter driver

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-56

गोल्फकोर्स एक्सटेंशन रोड पर लीजेंड सोसायटी के सामने शनिवार अलसुबह हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही टाटा हैरियर गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। इसमें ऐप बेस्ड स्कूटी चला रहे युवक और छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला कि हादसे में जान गंवाने वाला एक युवक कॉल सेंटर में काम करने के अलावा पार्टटाइम ऐप बेस्ड स्कूटी चलाता था। दूसरा छात्र था, जो बाइक टैक्सी बुक कर दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था।

सेक्टर-60 स्थित अडाणी संसार में रहने वाले माथूर शंकरा नारायण सुरेश ने पुलिस को बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा कार्तिक एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। शुक्रवार रात कार्तिक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार तड़के सूचना मिली कि कार्तिक का एक्सिडेंट हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कार्तिक एक युवक के साथ स्कूटी पर था, तभी हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों स्कूटी सवार बूम प्लाजा की तरफ से धर्ममार्ग रोड होते हुए गोल्फकोर्स एक्सटेंशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गोल्फकोर्स एक्सटेंशन की तरफ से गाड़ी का चालक उल्टी दिशा से आया और स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद राहगीरों ने ऐम्बुलेंस की मदद से कार्तिक को सिविल अस्पताल और स्कूटी चला रहे रितिक को आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। रितिक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।