हापुड़ में 2.03 लाख वोटर्स घटे

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ जिले में मतदाता सूची से 2.03 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9,53,273 रह गई है। यह कार्रवाई सूची को अधिक शुद्ध बनाने के लिए की गई है। मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटाया गया है।

203 lakh voters reduced in hapur dead transferred and duplicate names removed from voter list

NBT न्यूज, हापुड़ : अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में 2.03 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं। संशोधन के बाद अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,699 से घटकर 9,53,273 रह गई है। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाया गया है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या पहले 4,23,154 थी, जो अब 3,47,391 हो गई है। 75,763 वोट घट गए हैं। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 3,81,831 मतदाता थे, जो अब 3,08,409 रह गए हैं। 73,422 नाम कट गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या 3,51,714 से घटकर 2,97,473 हो गई है। यहां 54241 वोट कटे हैं।