NBT न्यूज, जींद : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसी भी किसान की मेहनत खराब नहीं होने दी जाएगी। सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को जुलाना, जींद तथा उचाना की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।





