n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
साउथ दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से मुलाकात कर तीन सड़कों के ट्रैफिक जाम की समस्या के बारे में बात की। बिधूड़ी ने कहा कि PWD मंत्री ने तीनों सड़कों के निर्माण को लेकर हरी झंडी दे दी है। अधिकारियों को काम शुरू करने का निर्देश दिया है। इन तीनों सड़कों के निर्माण से देवली , संगम विहार, छतरपुर और तुगलकाबाद विधानसभा में जाम से राहत मिलेगी।
इग्नू से नेब सराय, सैनिक फॉर्म, देवली बांध रोड होते हुए तुगलकाबाद शूटिंग रेंज तक, छतरपुर के 100 फुटा रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण और हरकेश नगर से मां आनंदमयी मार्ग तक लगभग एक किलोमीटर तक मेट्रो के नीचे की सड़क का निर्माण होगा। बैठक में स्थानीय विधायक और पार्षद भी रहे।






