असली वोटर का नाम नहीं कटने देंगे : कांग्रेस

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि मतदाता सूची से किसी असली वोटर का नाम नहीं कटने दिया जाएगा। साथ ही, गलत व्यक्ति को सूची में शामिल होने से रोका जाएगा। इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय रहेगी।

congresss promise will not let real voters name be removed vigilant eye on voter list

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस की राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा , रोहतक विधायक बीबी बतरा और अधिवक्ता रणधीर सिंह राणा मौजूद रहे।

बैठक में यह रणनीति तय की गई कि एसआईआर के दौरान न तो किसी असली वोटर का नाम कटे और न ही गलत आदमी वोटर सूची में जुड़ने पाए।