NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध का छह वर्ष का कार्यकाल शुक्रवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। केंद्र सरकार के विधायी विभाग की ओर से सरकार के गजट में नोटिफिकेशन जारी कर दोनों नेताओं के निर्वाचन को विधिवत अधिसूचित कर दिया गया है। इन दोनों सांसदों समेत नवनिर्वाचित सांसदों को 16 अप्रैल को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध निर्वाचित घोषित किए गए थे। मरिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने दोनों उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया था।





