लाखों का नुकसान, दुकानदारों की गाढ़ी कमाई जलकर राख

नवभारतटाइम्स.कॉम

कानपुर रोड पर बाराबिरवा सब्जीमंडी में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग से एलडीए की 17 दुकानें पूरी तरह जल गईं। दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। उनकी जिंदगी भर की कमाई राख हो गई। महापौर और नगर आयुक्त ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

massive fire in barabirwa sabzimandi 17 shops gutted lakhs in loss shopkeepers hard earned money turned to ashes

nNBT न्यूज, आलमबाग : कानपुर रोड स्थित कृष्णा नगर के बाराबिरवा सब्जीमंडी में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से एलडीए द्वारा आवंटित 17 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

पीड़ित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी की जुबान पर एक ही दर्द है कि जिंदगी भर की कमाई कुछ ही घंटों में जल गई। शुक्रवार सुबह महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ पार्षद सौरभ सिंह मोनू भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद और क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया है।

इस अग्निकांड में विकास गुप्ता के दो कैफे जल गए, जिससे करीब पांच लाख का नुकसान हुआ। फल व्यापारी राम गोपाल गुप्ता को 5 से 7 लाख की क्षति हुई। बाबू बाजपेई और उनके पिता की कपड़ा व फुटवियर की दुकानों में लगभग 40 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं मो. इकरार की फर्नीचर दुकान में करीब सात लाख का नुकसान हुआ।