1665 करोड़ खाते में, किसानों, महिलाओं और गरीबों को फायदा

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को 1665 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में भेजी। इसमें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दयालु योजना शामिल हैं। लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त के रूप में 9 लाख 68 हजार महिलाओं को 203 करोड़ रुपये मिले।

haryana distributes rs 1665 crore direct benefits to farmers women and the poor

चंडीगढ

हरियाणा में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रहे परिवारों के बैंक खातों में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1665 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए। इसमें ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना, 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, दयालु योजना और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर सब्सिडी शामिल है। ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की छठी किस्त जारी करते हुए 9 लाख 68 हजार महिलाओं के खातों में 203 करोड़ रुपये डाले गए हैं। अब तक इस योजना में 1038 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में योजना की आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दी गई हैमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 16046 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 3421 मीट्रिक टन की खरीद की गई>