NBT न्यूज, चंडीगढ़
नायब सरकार ने दो दिन बाद फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच आईएएस और 15 एचसीएस अधिकारियों सहित 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ओर से शुक्रवार को नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव के आदेशों के मुताबिक विजय कुमार सिद्धप्पा को राज्यपाल का सचिव और श्रम विभाग का आयुक्त नियुक्त किया है।
अनीश यादव को पंचायत विभाग के निदेशक के साथ एमडी हैफड और एमडी हरियाणा इंटरनेशनल होर्टिकल्चर मार्केटिंग कारपोरेशन गन्नौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विक्रम को एमडी यूएचवीबीएन, एमडी डीएचबीवीएन, विशेष सचिव एनर्जी विभाग तथा एमडी हरियाणा मिनरल लिमिटेड नई दिल्ली, डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां तथा सचिन गुप्ता को सिंचाई विभाग के अतिरिक्त सचिव के साथ प्रशासक एचएसवीपी रोहतक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट रोहतक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एचसीएस अधिकारियों में अमित कुमार को पुन्हाना का एसडीएम , वीरेंद्र चौधरी को जिला परिषद का सीईओ, मनीष कुमार लोहान को सिविल एविएशन के अतिरिक्त निदेशक के साथ अतिरिक्त निदेशक माइनिंग और अतिरिक्त निदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कालेज खानपुर कलां, वेद प्रकाश को एसडीएम डबवाली, भूपेंद्र सिंह को पलवल का एसडीएम नियुक्त किया गया है।





