मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में अनुबंध पर कार्यरत दो अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी के दौरान हुई मौत पर दुख जताते हुए कहा कि दोनों के परिवार को 30-30 लाख रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से 10 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये मिलेंगे। एक आश्रित को एचकेआरएनएल के तहत नौकरी भी दी जाएगी। अतिरिक्त इंश्योरेंस के रूप में भी वित्तीय सहायता पीड़ित परिवारों को दिलवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में एक-एक साल तक पेंशन नहीं बनती थी। अगर बनती भी थी तो उसमें भ्रष्टाचार होता था। हमारी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ‘प्रो-एक्टिव माडल’ को अपनाया है। र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर काटेघर बैठे ही भत्ते का लाभ मिल रहा है।






