शहर में बनेंगी 3 और मॉडल रोड

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव शहर में जल्द ही तीन नई मॉडल रोड बनेंगी। नगर निगम की बैठक में 282 करोड़ रुपये के 45 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसमें सड़कों, जलापूर्ति और सीवरेज सुधार पर जोर दिया गया है। तीन मॉडल रोड के निर्माण पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

3 new model roads to be built in gurgaon 27 crore to be spent

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सबकुछ प्लान के अनुसार हुआ तो शहर को जल्द ही तीन और मॉडल रोड मिलेंगी। शुक्रवार को सेक्टर-34 नगर निगम ऑफिस में हुई फाइनैंस कमिटी की बैठक में 282 करोड़ रुपये के 45 विकास कार्यों को मंजूरी मिली। इसमें सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर फोकस रहा। शहर में तीन मॉडल रोड पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च करने के एजेंडे को भी मंजूरी मिली। इसके अलावा न्यू गुड़गांव में जर्जर सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने पर नौ करोड़ से अधिक की रकम खर्च की जाएगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इन प्रॉजेक्ट के अब टेंडर लगाकर काम करवाए जाएंगे।