सूर्य विहार में अभियान चलाकर की सफाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के कापसहेड़ा बॉर्डर के पास सूर्य विहार में गंदगी की समस्या पर खबर छपने के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई। निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर हटाए और नालियों की सफाई की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सक्रियता पर संतोष जताया। आरडब्ल्यूए प्रधान ने नियमित सफाई की मांग की।

municipal corporations bulldozer on garbage in surya vihar special cleaning campaign

n NBT न्यूज, गुड़गांव

कापसहेड़ा बॉर्डर के पास सूर्य विहार में गंदगी की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया। शुक्रवार को निगम की टीम पहुंची और विशेष सफाई अभियान चलाया। निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर को हटाया और पूरे इलाके में सफाई करवाई। साथ ही नालियों की सफाई भी की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश गेरा ने कहा कि नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए। निगम के स्वच्छता निरीक्षक कप्तान सिंह ने कहा कि इलाके में निगरानी की जाएगी, सफाई व्यवस्था मजबूत कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे।