n NBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-92 की रहेजा नवोदया सोसायटी में बिजली कटौती से निवासियों को राहत मिली है। दरअसल, 12 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण DHBVN ने बुधवार दोपहर दो बजे सोसायटी की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। ऐसे में सोसायटी के लोगों को काफी समस्या हो रही थी। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों का कहना है कि बिजली कनेक्शन को लेकर बिल्डर के साथ मामला कोर्ट में विचाराधीन है। केस लंबित होने के बावजूद बिजली काटना उचित नहीं है। समस्या देखते हुए गुरुवार देर रात बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। मामले को लेकर DHBVN के अधीक्षण अभियंता श्यामबीर सैनी ने कहा कि सोसायटी पर करीब 12 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है और नियमानुसार कार्रवाई की थी। मामला कोर्ट में है, लोगों की समस्या देखते हुए गुरुवार देर रात बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।


