जनगणना के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन से सीधे दर्ज हों सकेंगे आंकड़े, ट्रेनिंग शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

आगामी जनगणना के लिए फरीदाबाद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब जनगणना के आंकड़े सीधे मोबाइल एप्लीकेशन में दर्ज होंगे। इसके लिए स्कूलों में गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा। जनगणना निदेशालय हरियाणा के अधिकारी भी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। यह देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

census 2024 data to be entered via mobile app training begins in faridabad

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

आगामी जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिले केस्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मुख्य जनगणना अधिकारी कम निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा की अगुवाई में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। जनगणना के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन से सीधे आंकड़े दर्ज हों सकेंगे। जिले में लगभग 5500 गणनाकर्ताओं (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक विभिन्न स्कूलों में बने 31 केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 62 ट्रेनर इस प्रशिक्षण को देने के लिए नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान उन्हें जनगणना से जुड़े विभिन्न कॉन्सेप्ट, हाउस लिस्टिंग एप्लीकेशन, सेल्फ एन्यूमरेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय हरियाणा की ओर से जिला जनगणना समन्वयक प्रशांत शर्मा द्वारा भी प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की मूलभूत जानकारी भी दी जा रही है, जिसमें इसकी परिभाषा, उद्देश्य तथा पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं।