RTE के तहत दाखिले के लिए 16 तक करें आवेदन

नवभारतटाइम्स.कॉम

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में दाखिले का मौका है। अभिभावक 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉटरी सिस्टम से बच्चों का चयन होगा। चयनित छात्रों को स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा तय है।

rte admission apply for private schools by april 16 know age limit and required documents

n NBT न्यूज, पलवल : शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावक 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लॉटरी सिस्टम के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को 5 दिन के अंदर संबंधित स्कूल में एडमिशन के लिए रिपोर्ट जमा करनी होगी। शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित की गई हैं। सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फ्री होगा। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 16 अप्रैल तक जारी रहेगी। अभिभावक पोर्टल पर जाकर बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं। दाखिले के लिए आयु सीमा तय की गई है। 31 मार्च के अनुसार, नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 3 वर्ष, एलकेजी के लिए 4, यूकेजी के लिए 5 और पहली कक्षा के लिए 6 वर्ष होनी चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें अभिभावकों को परिवार पहचान पत्र और बच्चे का आधार कार्ड अपलोड करना होगा। आवेदक घर के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का चुनाव कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद दस्तावेजों की जांच ब्लॉक स्तर पर गठित समिति करेगी। सत्यापन के बाद बच्चों का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र जरूरी हैं।