सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकारी और ग्राम पंचायत की जमीन व रास्तों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(।) के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

duty magistrate appointed to remove illegal encroachments from government land action begins in palwal

n NBT न्यूज, पलवल : सरकारी और ग्राम पंचायत की जमीन व रास्तों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इस बारे में जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कार्यवाहक एसडीएम प्रीति रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(।) के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम पलवल की ओर से जारी आदेश के अनुसार गांव अमरोली के पंचायत रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला बागवानी अधिकारी पुष्पेंद्र को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार गांव मांदकोल में रास्तों से अवैध कब्जे हटाने के लिए पृथला के बीडीपीओ प्रवीण कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। मांदकोल में यह कार्रवाई 10 अप्रैल से शुरू कर दी गई है।