BBAU में बनेगा AI का सेंटर फॉर एक्सिलेंस

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित होगा। इसके लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह सेंटर शोध, कंसल्टेंसी और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगा। विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 14 अप्रैल को है। इस अवसर पर 11 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू होंगे।

ai center of excellence to be established at bbau a new hub for research and training

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अब AI का सेंटर फॉर एक्सिलेंस बनने जा रहे हैं। इसके लिए विवि की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे फंडिंग के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस सेंटर के तहत AI में अलग अलग क्षेत्र में न सिर्फ शोध होंगे बल्कि कंसल्टेंसी सेवाओं समेत कई बिंदुओं पर यह सेंटर काम करेगा। इसके अलावा विवि में पाठ्यक्रम से लेकर ट्रेनिंग प्रोग्राम तक इस सेंटर के तहत संचालित किए जाएंगे। यह बात विवि के वीसी प्रो. राज कुमार मित्तल ने प्रेसवार्ता में कही।

बीबीएयू में स्थापना दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. मित्तल ने बताया कि विवि का स्थापना दिवस 14 अप्रैल को होगा। इस मौके पर कैंपस में 11 अप्रैल से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 13 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कैंपस में आएंगे। इसमें स्टार्टअप के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएग। जबकि 14 को मुख्य समारोह होगा। जिसमें डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंति भी मनाई जाएगी। इस पर व्याख्यान और सेमिनार का आयोजन होगा। विवि में इस दौरान कई प्रतियोगिताएं व कार्यक्रमों की पूरी श्रंखला आयोजित की जाएगी।