nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमिटी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया।
माल एवेन्यु स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने शहर कांग्रेस कमि के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’, डॉ. शहजाद आलम और कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’ के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन में एनएसयूएआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री की ओर से जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।


