गलत दिशा में गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मारी, पांच घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट में एक कार गलत दिशा से आई और ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हुए हैं। एक लड़की के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

car coming from wrong direction hits auto 5 injured one in critical condition

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास गलत दिशा में आ रही कार चालक ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में बैठे चार पांच लोग घायल हो गए। एक लड़की सिर में चोट अधिक लगने के कारण बेहोश हो गई। एडवोकेट नीलम यादव ने बताया कि गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के समीप गलत दिशा में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे एक कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। सूरजपुर से बिसरख की तरफ जा रहे ऑटो में सवार चार से पांच सवारियों के चोट आई है। आरोप है कि ऑटो में सवार दो लड़कियां, डेढ़ साल का एक बच्चा, उसके माता-पिता और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। ऑटो में सवार सभी लोगों के चोट आई है। एक लड़की के सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गई। इस घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।