n NBT न्यूज, लखनऊः हनुमान सेतु, झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान चित्रगुप्त धाम का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मौके पर आदि गंगा मां गोमती की आरती हुई और राधा-कृष्ण की झांकी के साथ फूलों की होली ने समां बांध दिया। इस अवसर पर समाज की 16 विभूतियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए कायस्थ रत्न सम्मान दिया गया।
संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान पाने वालों में दिनेश खरे, विमलेश श्रीवास्तव, डॉ. रमा श्रीवास्तव और पत्रकार राजेश आनंद समेत 16 लोग शामिल रहे। साथ ही सेंट्रल बार असोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल और वरिष्ठ समाजसेवी ममता जिंदल जैसी हस्तियों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डींगर और कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


