n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। अब हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रही और शनिवार को भी जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जाएगा। सेक्टर-29 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को भी सम्मान नहीं मिल रहा। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा , परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग है। जिले के 180 फायर ब्रिगेडकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल में यूनियन के जिला प्रधान साहून खान, जोगिंदर केसर, नवीन, राजकुमार, कुलदीप, अनुपाल, हरिओम, राहुल, इकबाल, सुनील कुमार आदि रहे।


