n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : चोरी, छिनैती, हत्या के प्रयास समेत अन्य संगीन अपराध करने वाले दो अपराधियों को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था की कोर्ट ने छह माह के लिए जिलाबदर किया है। 10 अपराधियों को थाना हाजिरी के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राज करन नैय्यर ने बताया कि विजयनगर के अमरजीत और लोहियानगर सिहानी गेट निवासी लक्ष्य उर्फ शानू उर्फ सोनू को जिलाबदर किया गया है। अमरजीत पर छह और लक्ष्य पर चार मुकदमे दर्ज हैं।


