n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने कार में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने एक महिला, उसके पति शनि के अलावा साजिद और भोटल उर्फ बबलू, रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि 11 मार्च की रात करीब सात बजे वह चौधरी मोड़ के पास पुल के ऊपर से जा रही थीं। इसी दौरान एक कार आई, जिसमें उनकी परिचित मुस्कान ने उन्हें आवाज दी। वह उसके पास गईं। बातचीत के दौरान मुस्कान ने उन्हें कार में धक्का दे दिया। कार में शनि और उसके साथी थे। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। एसीओ कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






