KKC में दाखिले की दौड़ शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में नए सत्र के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजी व पीजी सभी कोर्सों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है। कॉलेज बीए एलएलबी और विदेशी भाषाओं के नए कोर्स भी शुरू कर रहा है।

kkc admission race begins online application process new courses and fee details

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज की ओर से इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रखी गई है। कॉलेज की ओर से इस बार यूजी व पीजी सभी कोर्सों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये ही निर्धारित किया गया है। कॉलेज की ओर से अभी आवेदन की अंतिम तिथि नहीं निर्धारित की है लेकिन छात्रों से एक से डेढ़ का माह का समय फॉर्म भरने के लिए दिया जाएगा। उसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।

कॉलेज के ऐडमिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि आवेदन तीन चरण में करना होगा। पहले चरण में शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि दूसरे चरण में अपनी बेसिक जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी। इसके बाद आवेदन पूरा हो जाएगा। एक तीसरे चरण भी रखा गया है। इसमें बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद तीसरे चरण में फाइनल अंक भरने होंगे। इसके अलावा एलयू की ओर से अब तक एलयूआरएन के रजिस्ट्रेशन नहीं शुरू हुए हैं। शुरू होने के बाद छात्रों को वहां रजिस्ट्रेशन कर एलयूआरएन का नंबर इसमें भरना होगा। हालांकि दो चरण का फॉर्म भरने के बाद भी छात्र का आवेदन माना जाएगा लेकिन काउंसलिंग से पहले तीसरे चरण का फॉर्म अपडेट करना प्रिंट निकालना होगा तभी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।

बीए एलएलएबी और विदेश भाषा के कोर्स भी : कॉलेज के प्रिंसिपल केके शुक्ला ने बताया कि इस बार इस बार से हम बीए एलएलबी भी शुरू करने जा रहा है। बार काउंसिल से अप्रूवल के बाद जल्द ही आवेदन फॉर्म जारी होंगे। इसके अलावा विदेशी भाषाओं के कोर्स भी इस बार से शुरू किए जा रहे हैं।