n NBT रिपोर्ट, नोएडा: काम में लापरवाही और कर्मचारियों के प्रदर्शन के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर फेज टू थाना एसएचओ, एलआईयू के एक सिपाही को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही क्राइम मीटिंग के दौरान अन्य पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। बैठक में सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी, एडीसीपी, एसीपी और विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में घटित अपराधों, उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। कुछ अधिकारियों के कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई। फेज दो थाना प्रभारी अवधेश सिंह के काम में लापरवाही और कर्मचारियों के प्रदर्शन के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर उन पर गाज गिरी है।


