n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : मैं बेबी बूमर्स और आप Gen Z हैं। आपकी पीढ़ी बेस्ट है और इनोवेशन पर जोर देती है। आज के दौर में समाज के अंदर जनरेशन जी को गलत धारणा से देखा जा रहा है, लेकिन सच्चाई अलग है यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दनकौर स्थित नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान कही। राजनाथ सिंह ने Gen Z को लेकर फैली गलत धारणाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह पीढ़ी आलसी नहीं, बल्कि स्व-संचालित है। वे विविधता में विश्वास रखती है और समाज के सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है। समारोह में उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। रक्षामंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपना लक्ष्य स्पष्ट करें, कर्तव्यों को कभी न भूलें और अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की सही दिशा में लगाएं।


