सोहना में होगी नालों की सफाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना नगर परिषद ने नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम एक साल तक चलेगा। बरसात से पहले नालों की सफाई की योजना है। इससे जलभराव की समस्या खत्म होगी और दुकानदारों का नुकसान रुकेगा। कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

sohna nala cleaning contract issued rs 40 lakhs to be spent

n NBT न्यूज, सोहना

नगर परिषद ने नालों की सफाई कराने का ठेका छोड़ा है। इस काम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका समय एक वर्ष निर्धारित किया गया है। एजेंसी को वर्ष भर नालों की सफाई करानी होगी। वहीं परिषद ने एजेंसी को वर्क आर्डर देकर काम शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

नगर परिषद ने बरसात से पूर्व ही नालों की सफाई कराने की योजना बनाई है। इसको लेकर ठेका दे दिया गया है। एजेंसी पूरे वर्ष नालों की सफाई करेगी। हर वर्ष बरसात के मौसम में कस्बे में जलभराव होने से दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान होता है। बरसाती पानी व्यापारियों की दुकानों के अंदर घुस जाता है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी एकत्रित हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि जल्द ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। इससे इलाके की सफाई बेहतर होगी।