11 अप्रैल से ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से होगा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद सुलझ गया है। जिला प्रशासन की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत 11 अप्रैल से ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से होगा। साप्ताहिक अवकाश भी अनिवार्य कर दिया गया है। रविवार को काम करने पर दोगुना भुगतान मिलेगा। बोनस 30 नवंबर तक खातों में जमा होगा।

workers victory in noida overtime payment double from april 11 weekly holiday mandatory

n NBT रिपोर्ट, नोएडा: नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच उपजे विवाद को जिला प्रशासन ने बैठक के जरिए सुलझा लिया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे और एसडीएम दादरी अनुज नेहरा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसके बाद श्रमिकों ने शनिवार से काम पर लौटने का आश्वासन दिया है। समझौते के तहत 11 अप्रैल से ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से होगा और साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाएगा, यदि रविवार को कार्य लिया जाता है तो उसका भी दोगुना भुगतान करना होगा। इसके अलावा, 30 नवंबर तक सभी श्रमिकों के खातों में बोनस जमा कराने, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित करने, हर महीने इसकी बैठक करने और कारखानों में शिकायत पेटी स्थापित करने पर सहमति बनी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा और आंदोलन में शामिल किसी भी श्रमिक के विरुद्ध प्रबंधन कोई उत्पीड़नात्मक या सेवा निष्कासन की कार्रवाई नहीं करेगा; विशेष परिस्थिति में प्रशासन की अनुमति अनिवार्य होगी। सेवायोजकों को इन शर्तों को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना होगा, जबकि वेतन वृद्धि की मांग को अपर श्रम आयुक्त ने उच्च स्तर पर भेजने का भरोसा दिया है।