24×7 पेयजल योजना का काम शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

चिनहट द्वितीय वार्ड के लोगों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत 24 घंटे नल से पानी देने वाली पाइपलाइन का काम शुरू हो गया है। यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जो हर समय पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। भाजपा पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने शिलान्यास समारोह में भाग लिया।

24x7 drinking water supply scheme launched in chinhat uttar pradeshs first project

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: चिनहट द्वितीय वॉर्ड के निवासियों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वास्तु खंड 1 और 2 में '24×7 पेयजल आपूर्ति' पाइपलाइन कार्य का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना न केवल चिनहट बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल बनने जा रही है, क्योंकि यह प्रदेश का पहला प्रॉजेक्ट है, जो 24 घंटे नल से जल की व्यवस्था को साकार करेगा। शिलान्यास समारोह के दौरान भाजपा पार्षद शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें