बिजवासन टोल पर अंडरपास बनाने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुड़गांव महानगर विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। अंडरपास बनने से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इस परियोजना के लिए कुछ बूथ हटाने पड़ सकते हैं।

bijwasan toll underpass relief from traffic jams nhai seeks noc

n NBT न्यूज, गुड़गांव

द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर अंडरपास निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। जानकारी अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई ) ने इस परियोजना के लिए गुड़गांव महानगर विकास प्राधिकरण ( जीएमडीए ) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। प्रस्तावित अंडरपास टोल प्लाजा के बीच से निकाला जाएगा, जिससे यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी।

अंडरपास निर्माण के लिए हटाने पड़ सकते हैं बूथ : अंडरपास निर्माण के लिए टोल प्लाजा के बीच बने कुछ बूथ हटाने पड़ सकते हैं। इस संबंध में 28 जनवरी को जीएमडीए, जिला प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई। जीएमडीए के अनुसार एनओसी देने से पहले प्रस्ताव का परीक्षण किया जाएगा।

जाम से राहत मिलेगी : बिजवासन टोल प्लाजा पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे पीक आवर्स में लंबा जाम लगना आम बात है। अंडरपास बनने से टोल क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन बेहतर होने की उम्मीद है। इधर, मामले को लेकर NHAI अधिकारियों का कहना है कि बिजवासन टोल प्लाजा पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अंडरपास निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाना और जाम को कम करना है।

रेकमेंडेड खबरें