चिनहट सीएचसी में सुधार, लेकिन सफाई व्यवस्था अब भी बदहाल

नवभारतटाइम्स.कॉम

चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रसूताओं से बातचीत की। निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था कमजोर मिली। इससे पहले डिप्टी सीएम और कमिश्नर भी निरीक्षण कर चुके हैं। लगातार खामियों के चलते तत्कालीन अधीक्षिका का तबादला कर दिया गया है।

chinhut chc improves but sanitation remains poor cmo inspects

nNBT न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कमिश्नर के बाद सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वाॅर्ड से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रसूताओं से बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था कमजोर मिली।

गौरतलब है कि बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सीएचसी का निरीक्षण किया था, जहां कई खामियां सामने आई थीं। इसके बाद कमिश्नर ने भी अस्पताल का दौरा किया। लगातार मिल रही गड़बड़ियों के चलते तत्कालीन अधीक्षिका डॉ. ज्योति कांबले का तबादला कर दिया गया और उनकी जगह डॉ. चन्दन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

रेकमेंडेड खबरें