दिल्ली-देहरादून NH-58 मेरठ से मुजफ्फरनगर तक होगा 6 लेन

नवभारत टाइम्स

दिल्ली-देहरादून एनएच-58 अब छह लेन का होगा। मेरठ के परतापुर बाईपास से मुजफ्फरनगर बाईपास तक 80 किलोमीटर का हिस्सा चौड़ा और आधुनिक बनाया जाएगा। इस पर लगभग 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कई एलिवेटेड रोड और अंडरपास का निर्माण होगा। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है।

delhi dehradun nh 58 to be 6 lane widening from meerut to muzaffarnagar at a cost of 3500 crore

NBT रिपोर्ट, मेरठ: दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाने वाले एक्सप्रेस-वे को प्रधानमंत्री मंगलवार को आमजन को सौंपेगे। इसी के साथ दिल्ली-देहरादून नैशनल हाइवे को 6-लेन बनाने काम भी जल्द शुरू होगा। NH-58 का मेरठ के परतापुर बाईपास से मुजफ्फरनगर बाईपास तक 80 KM के हिस्से का चौड़ीकरण और आधुनिकीकरण पर करीब 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसपर कई एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल कर चुका है और NHAI की टीम निरीक्षण भी कर चुकी है। दरअसल, इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। एनएचएआई की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, परतापुर से मुजफ्फरनगर के बीच 22 ब्लैक स्पॉट पर अक्सर जाम लगते हैं और हादसे होते हैं।

रेकमेंडेड खबरें