NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में अक्तूबर-2024 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद सात नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने होंगे। सोनीपत-पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिका में 10 मई को वोटिंग होगी ।13 मई को रिजल्ट आएगायह चुनाव दोनों राजनीतिक दलों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। भाजपा के सामने जहां अपनी जीत को कायम रखने का चैलेंज है वहीं कांग्रेस के सामने इस चुनाव के माध्यम से लोगों को भरोसा जीतना तथा अपना खोया हुआ जनाधार वापस लेने की चुनौती होगी।
जिन तीन नगर निगमों में चुनाव हो रहा है, उन पर 2020-21 के चुनावों में दो निगमों में मेयर पद पर विपक्ष का कब्जा था। सोनीपत में कांग्रेस टिकट पर निखिल मदान तथा अंबाला सिटी नगर निगम में मेयर पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा मेयर बनी थीं। वहीं पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर बने थे।
2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान शक्ति रानी शर्मा ने कालका हलके से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बनने में कामयाब रहीं। इसी तरह से कांग्रेस के मेयर निखिल मदान ने भी 2024 में सोनीपत से भाजपा टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता। इन दोनों ही निगमों में मेयर पद पर उपचुनाव हुए और दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। है। कांग्रेस निगम में मेयर और पार्षद पद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी।



