निकाय चुनाव का ऐलान होते ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करने के बाद बताया कि नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे आम जनता द्वारा किया जाएछह हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। । दो हजार से अधिक ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। महापौर अध्यक्ष और सदस्य के लिए अलग अलग ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।



