n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर नौ थाना एरिया में एक महिला के अपनी ढाई साल की बच्ची की हत्या करने व उसके बाद स्वयं का गला काटकर स्यूसाइड की कोशिश करने के मामले में आरोपी की हालत में सुधार नहीं हो सका है। महिला का ईलाज जारी है और गले में टांके लगने के कारण वह फिलहाल कम ही बात कर पा रही है। महिला के फिट होने में दो सप्ताह से अधिक का समय लगने का अनुमान है। जिसके बाद ही पुलिस आरोपी महिला काे गिरफ्तार करेगी। दरअसल पिछले सप्ताह सेक्टर नौ थाना एरिया के सूर्य विहार में पति व बेटी की साथ रहने वाली नेहा पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसके बाद स्यूसाइड का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि नेहा की हालत ऐसी नहीं है उससे ज्यादा पूछताछ की जा सके। फिलहाल उसका हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है और डॉक्टर्स की ओर से अभी फिट नहीं बताया गया है। फिलहाल नेहा की मानसिक स्थिति भी ऐसी नहीं है, कि उससे ज्यादा पूछताछ की जा सके।



