मेधावियों को किया सम्मानित

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के रेड रोज सीनियर सेकंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। प्री-प्राइमरी के बच्चों का ग्रेजुएशन समारोह और 'शाइनिंग स्टार्स' अवॉर्ड्स मुख्य आकर्षण रहे। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

red rose senior secondary school honors meritorious students shining stars awards and cultural performances captivate

n NBT न्यूज, लखनऊ : गोमती नगर स्थित रेड रोज सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक आरसी मिश्रा और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रशांत मिश्रा ने किया। समारोह में मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य आकर्षण प्री-प्राइमरी बच्चों का ग्रेजुएशन समारोह और 'शाइनिंग स्टार्स' अवॉर्ड्स रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने 'Wavin’ Flag' पर ऊर्जावान नृत्य और 'पेन फाइट एक्ट' के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें