n NBT न्यूज, नूंह
एवीटी स्टाफ रोजका मेव पुलिस ने करीब 17 साल से देहज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नगीना क्षेत्र से पकड़ा है। उसकी पहचान नूर मोहम्मद निवासी रनिका थाना नगीना है।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में थाना सेक्टर-58 जिला फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया था। एसीजेएम फरीदाबाद विमल कुमार ने 23 फरवरी 2010 से उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी को नगीना एरिया से पकड़ा गया है और फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई फरीदाबाद पुलिस करेगी।


