n NBT न्यूज,आरडीसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जिले में तीन सीबीआई जज समेत 23 न्यायाधीशों ने तबादले के बाद बुधवार को चार्ज छोड़ दिया। नई तैनाती होने तक इन कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई प्रभावित रहेगी। करीब एक हजार केसों में अगली तारीख लगने की स्थिति बन गई है। तबादले पर जा रहे न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में बार असोसिएशन और न्यायिक अधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित किए। विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश प्रमेन्द्र कुमार, आनंद प्रकाश, न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. मंजरी रावल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सिंह सहित कुल 23 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपदों में तबादला किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों से कई न्यायाधीशों की तैनाती गाजियाबाद में की गई है, लेकिन उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है।


