विवादित संपत्ति का सौदा कर सवा करोड़ रुपये ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में साढ़े दस करोड़ की संपत्ति का सौदा कर सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। संभल और गौतमबुद्ध नगर के पीड़ितों ने शिकायत की। आरोपियों ने फर्जी प्लॉट नंबर बताकर रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में पता चला कि संपत्ति विवादित है। आरोपियों ने पैसे लेकर जान से मारने की धमकी दी।

rs 125 crore duped in disputed property deal complaint filed with dcp

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

नगर कोतवाली क्षेत्र में साढ़े दस करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति का सौदा कर सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में संभल और गौतमबुद्ध नगर निवासी पीड़ितों ने डीसीपी नगर से शिकायत की। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद संभल के संजय सहदेव की शिकायत पर नगर कोतवाली में चंद्रसैन, राहुल दामाद, सुनील, मदन पर केस दर्ज कराया है।

संजय सहदेव ने बताया कि उन्होंने और परिचित धर्मेंद्र कुमार, राहुल देव शर्मा, महबूब अली, प्रदीप नागर व सतेंद्र नागर ने बजरिया शरकी स्थित दो हजार वर्ग गज जमीन का सौदा चंद्रसेन से 10.50 करोड़ रुपये में किया था। उन्होंने करीब सवा करोड़ रुपये दे दिए। इकरारनामे के समय प्लॉट का जो नंबर दर्ज कराया गया, वह फर्जी निकला। नगर निगम का वास्तविक पिन नंबर कुछ और था, जबकि एग्रीमेंट में गलत नंबर अंकित कराया गया। इसी कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। आरोपी ने गलती स्वीकार की और 20 लाख रुपये और ले लिए। छह जनवरी 2026 को दोबारा रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो पता चला कि प्लॉट के मामले में कई कानूनी विवाद चल रहे हैं। आरोपियों ने सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर सौदा किया। जब वह जमीन पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।