n NBT न्यूज, रेवाड़ी
कुआं पूजन कार्यक्रम के बाद रेवाड़ी लौट रहे युवकों की कार गांव बूढ़पुर में अचानक असंतुलित हो गई और सड़क के पास बने एक घर की दीवार तोड़कर घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
गांव कहाड़ी में मंगलवार की देर शाम को कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेवाड़ी से कार चालक कृष्ण के साथ संदीप गए थे। देर रात करीब 2 बजे कार्यक्रम से लौट रहे थे तो उनके साथ एक अन्य कार भी चल रही थी, जिसमें दो युवक सवार थे। यह कार असंतुलित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस कार में सवार दो युवक संदीप की सवार हो गए। वहीं संदीप की कार गांव बूढ़पुर के पास से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित हो गई और सड़क से कुछ दूर बने घर की दीवार को तोड़ते हुए उसमें जा घुसी।
कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्ण व एक अन्य युवक भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुंलिस पुहंच गई और जांच की। जांचकर्ता अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने बताया अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

