n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
वेव सिटी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास सुंदरदीप कॉलेज के सामने ऑटो सवार दो बदमाशों ने थप्पड़ मारकर युवक का अपहरण कर लिया और गौरव एन्क्लेव के पास सुनसान इलाके में 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित के भाई से पैसे गिरने और लोगों के भकावे में आकर लूट की झूठी सूचना देने की तहरीर लिखवा ली।
गौतमबुद्धनगर के रसूलपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भाई अमरीश के साथ मेंटिनेंस का काम देखते हैं। बुधवार को उन्हें ट्रैक्टर व मशीन के लिए तेल की जरूरत थी। ऐसे में वह भाई को प्लास्टिक की कैन लेकर सुंदरदीप के पास इंतजार करने के लिए और वह पानी के कैंटर छोड़कर आने की बात कहकर गए। कुछ देर बाद वह वहां पहुंचे तो भाई नहीं मिला। उसने बताया कि ऑटो सवार दो लोग आए और कहने लगे कि उसने उनकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की। एक बदमाश ने उसके थप्पड़ मारकर जबरन ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले गए। एक बदमाश उसके गली में ले गया और कमरे में हथियार नुमा वस्तु लगाकर पहले मोबाइल ले लिया और फिर 40 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए।


