शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के नंदग्राम में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। विरोध करने पर युवती को हत्या की धमकी दी गई। दिल्ली की रहने वाली युवती ने आरोपी सुभनीष कुमार के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।

ghaziabad rape by promising marriage accused married another woman

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। मामले में युवती ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। दिल्ली के गोकलपुरी निवासी 25 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2021 में वह एक कंपनी में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात मुरादनगर निवासी सुभनीष कुमार से हुई। छह महीने के भीतर दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसी दौरान सुभनीष ने शादी करने का वादा किया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।