n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सेक्टर-29 दमकल केंद्र में आठवें दिन भी लगातार विरोध-प्रदर्शन किया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव जोगिंदर करोथा, जिला प्रधान बसंत कुमार और सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रदेश भर में रोजाना आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी जिला स्तर के फायर अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं कि आग बुझाने का काम सुचारू रूप से चल रहा है। पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया की मानेसर के उद्योगों में लगे मजदूरों के ऊपर पुलिस की ओर से बर्बरता से लाठीचार्ज के विरोध में व फायर के दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में 16 अप्रैल को नगर निगम के कर्मचारी शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान साहुन खान, सुनील कुमार, नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान ज्ञानचंद, संगठन सचिव तेजपाल आदि मौजूद रहे।


