n NBT न्यूज, झज्जर
महिला आरक्षण बिल की नींव कांग्रेस शासनकाल में सोनिया गांधी ने रखी थी, उसी को आगे बढ़ाने का काम केंद्र की बीजेपी सरकार कर रही है। वह एक तरह से इस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं, क्योंकि यह कांग्रेस की ही देन है।
अच्छा है कि महिलाओं को उनके हक का 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह बातें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को पूर्व मंत्री गीता भुक्कल व बादली हलके के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ झज्जर अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने लोकसभा की सीटें करीब साढे़ आठ सौ किए जाने के प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मसौदा एक तरह से अभी-अभी आया है और इसे पढ़कर ही इस बारे में कुछ कहना ठीक होगा, लेकिन यह जरूर कहेंगे कि कही न कही बीजेपी की इसमें भी कोई राजनीति है।


