n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ जीपीओ में 4 नए आधार नामांकन एवं संशोधन काउंटरों का उद्घाटन शुक्रवार को डाक महानिदेशक करेंगे। इन नए काउंटरों के शुरू होने के साथ ही लखनऊ जीपीओ में आधार काउंटरों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। डाक विभाग ने यह निर्णय आधार सेवाओं की निरंतर बढ़ती मांग को देखते हुए लिया है। नए काउंटरों के संचालन से प्रतिदिन सेवा प्राप्त करने वाले आवेदकों की संख्या में वृद्धि होगी और नागरिकों के प्रतीक्षा समय (Waiting Time) में प्रभावी कमी आएगी।


