तेज धूप, पछुआ हवा से पारा 40 डिग्री के करीब

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा दिया है। शहरवासी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है।

lucknows temperature nears 40 degrees people distressed by strong sun and westerly winds

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: शहर में बीते दो दिनों से दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर ठिठका हुआ है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं के चलते आसमान से आग बरसने लगी है। गर्मी की जलन और चुभन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज और चटक धूप निकली। साथ ही गर्म हवाओं का असर बना रहा। दिन का पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा भी 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

 अमौसी स्थित लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। 2-3 दिनों में प्रदेश में आ रही शुष्क पछुआ हवाएं जारी रहेंगी।