n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ से श्रीनगर की सीधी विमान सेवा को अमरनाथ यात्रा के पहले शुरू किया जा सकता है। एयरलाइन की ओर से सर्वे करवाया जा रहा है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद विमान सेवा को बंद कर दिया गया था। लखनऊ से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु जाते हैं। अभी ट्रेनों की बुकिंग खुली नहीं है। इसलिए यात्री विमानों में अडवांस टिकट बुक करवा रहे हैं।


