पानीपत में पलटे टैंकर से 11 लाख का तेल चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में एक टैंकर पलटने से करीब 11 लाख रुपये के तेल की चोरी हो गई। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने ड्राइवर और कंडक्टर पर जानबूझकर टैंकर पलटाने और तेल बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत में पलटे टैंकर से 11 लाख का तेल चोरी

NBT न्यूज,पानीपत : पानीपत रिफाइनरी से तेल लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहे एक टैंकर के संदिग्ध परिस्थितियों में पलटने और उसमें से करीब 11 लाख रुपये की तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर पर जानबूझकर गाड़ी पलटाने और तेल चोरी कर उसे बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर संदीप ने SP को दी शिकायत दी थी।

रेकमेंडेड खबरें