‘गैस की कालाबाजारी से उग्र हुआ आंदोलन’

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से उद्यमी नाराज हैं। प्रमुख उद्योग संगठनों ने प्रशासन पर विफलता छिपाने का आरोप लगाया है। गैस की किल्लत और ऊंचे दामों से श्रमिक आंदोलन भड़का, जिससे उद्योगों को नुकसान हुआ। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

gas black marketing sparks protest entrepreneurs open front against administration

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

जिले के प्रमुख उद्योग संगठनों आईआईए, लघु उद्योग भारती और ईकोटेक-12 असोसिएशन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उद्यमियों का कहना है कि गैस की किल्लत और ऊंचे दामों के कारण ही श्रमिक आंदोलन भड़का, जिससे उद्योगों को भारी नुकसान हुआ।

संजीव शर्मा, संजय बत्रा और अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी विफलता छिपाने के लिए अब उद्यमियों पर जबरन वेतन वृद्धि का दबाव बना रहा है। संगठनों के अनुसार, पुलिस और स्थानीय प्रशासन कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं, जिससे श्रमिकों का जीवन दूभर हो गया है और औद्योगिक शांति भंग हुई है। उद्यमियों ने चेतावनी दी है कि यदि गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ उद्योग जगत में गहरा रोष व्याप्त है।

रेकमेंडेड खबरें